इकरा खां पूर्व प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अतहर खां की पुत्री है जो इकरा पब्लिक स्कूल की छात्रा है।

बांसुरी महोत्सव के प्रथम दिन सोलो डांस प्रतियोगिता में इकरा खां ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया

राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने इकरा खां को किया सम्मानित

पीलीभीत जनपद के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान में 23 मार्च से 25 मार्च तक बांसुरी महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। जिसका उद्घाटन राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया पहले दिन अनेक कार्यक्रम हुए जिनमें से एक कार्यक्रम सोलो डांस का भी आयोजन किया गया इस डांस कार्यक्रम में कई बच्चों ने प्रतिभाग किया।वहीं इकरा पब्लिक स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा इकरा खां पुत्री अतहर खान निवासी बड़ा खुदागंज जो की पूर्व प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा के हैं ने प्रथम स्थान हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।इकरा खां को प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने प्रशस्ति पत्र सहित मेडल देकर सम्मानित किया मेडल प्रकार छात्रा का चेहरा खिल उठा यह बता दे की इकरा खान लगातार  अन्य कार्यक्रमो में पांच बार प्रशस्ति पत्र और मेडल पा चुकी है।

One thought on “इकरा पब्लिक स्कूल छात्रा इकरा खां ने सोलो डान्स में मारी बाजी, मिला प्रथम स्थान।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *