पीलीभीत  उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ पीलीभीत की जिला कार्यकारिणी ने प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के नेतृत्व में मंझोला में एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें ब्लॉक अमरिया की कार्यकारिणी घोषित की गई। जिला अध्यक्ष नीराजना शर्मा द्वारा मालती देवी को ब्लॉक अध्यक्ष, जिला महामंत्री रजनी जौहरी द्वारा दिव्या भटनागर को ब्लॉक महामंत्री और जिला कोषाध्यक्ष वर्षा सक्सेना द्वारा मेघारानी और कार्यकारी जिलाध्यक्ष संगीता वर्मा द्वारा नीति सक्सेना को माला पहनाकर कार्यकारिणी घोषित की गई। इस कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनी पोखरियाल, उपाध्यक्ष आरती मिश्रा, संयुक्त मंत्री राम देवी, मीडिया प्रभारी हर्षिता सिंह, लेखाकार शेफाली सिंह और आय-व्यय निरीक्षक उर्मिला रानी के नाम पर सहमति बनी। यह कार्यकारिणी महिला शिक्षक संघ की गतिविधियों को सशक्त बनाने में तथा महिला शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने में अपना योगदान करेंगी। जिला अध्यक्ष नीरंजना शर्मा ने बताया परदेसी निर्देशन में जिला नेतृत्व के साथ-साथ मिलकर कई अपना काम करेगी। शिक्षिकाओं की सभी समस्याओं को निस्तारण उच्च अधिकारियों से मिलकर कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *