उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिया पीलीभीत की वर्षा सक्सेना का हुआ चयन।

 पीलीभीत में शिक्षक पुरस्कार 2024 को लेकर उठ रहे कई सवाल।

पीलीभीत। राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 को लेकर शिक्षकों का चयन हो चूका है। राज्य पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही है। वही दूसरी तरफ राज्य पुरस्कार की लिस्ट जारी होने के बाद पीलीभीत में राज्य पुरस्कार के चयन को लेकर कई सवाल भी उठने लगे है।

पीलीभीत से कंपोजिट विद्यालय काशीराम आवास शहरी ब्लॉक लरोरीखेड़ा की सहायक अध्यापिका वर्षा सक्सेना का उत्तर प्रदेश राज्य पुरस्कार 2024 को लेकर चयन हुआ है।राज्य पुरस्कार की चयनित सूची में अपना नाम देख शिक्षक वर्षा सक्सेना काफ़ी खुश दिखाई दी है। इधर राज्य पुरस्कार के लिए लाइन में लगे अन्य शिक्षकों को मायूस होना पड़ा। इधर जैसे ही राज्य पुरस्कार की सूची जारी हुई वैसे ही चयन प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे।जिले के शिक्षक इस चयन प्रक्रिया को लेकर तरह तरह  के आरोप कमेटी पर लगा रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *