पीलीभीत में धूमधाम से मनाया हॉकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस।
पीलीभीत । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के मौके पर गांधी स्टेडियम प्रेक्षागृह में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्टेडियम पहुंचे खिलाड़ियों को एल ई डी के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा खेलों की बदौलत उत्तर प्रदेश का नाम पूरे देश में हुआ है यहां के खिलाड़ियों को सरकार सरकारी नौकरियां तो दे ही रही है साथ ही ओलंपिक और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पहचान बनाने वालों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर पुरस्कार बतौर धनराशि दे रही है। प्रेक्षा गृह में शुक्रवार को आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह रहे। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जिन्होंने हॉकी के खेल को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।आज हम सब लोग उनके जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मना रहे हैं आने वाले दिनों में हॉकी का खेल गांधी स्टेडियम में एस्ट्रो ट्रफ मैदान में होगा। खेल के साथ पढ़ाई भी बहुत जरूरी है। हर गांव लेवल पर एक खेल मैदान बनेगा इस योजना से स्कूली बच्चों ,खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा । प्रशासन जन प्रतिनिधियों के माध्यम से इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। गांधी स्टेडियम में खेल अबस्थापना सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी। गांधी स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाए जाने की ओर कदम उठाए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि हॉकी खेल के महान जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती के मौके पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते बन रहा है। उन्होंने हॉकी के खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह का हवाला देते हुए कहा खिलाड़ी खेलों के माध्यम से अपना नाम और जिले मंडल प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे इसलिए जी जान से बेहतर परफॉर्मेंस दें। ललौरी खेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा जो भी खेल पसंद हो उसे मेहनत से खेलें। खेलों से खिलाड़ियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने खेल विभाग का प्रयास है कि खिलाड़ियों को हर खेल सुविधा मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं जनपद गाजियाबाद और मेरठ जैसी खेल सुविधाएं पीलीभीत के स्टेडियम में आने वाले दिनों में मिलेगी। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के निजी सचिव चमकौर सिंह, वेटरेनस क्रिकेट संघ के सचिव जगदीश सक्सेना, हॉकी संघ के सचिव जयप्रकाश, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, विभा मिश्रा, फुटबॉल संघ के सचिव सुरेश कौशल, आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने किया।
भारी बरसात के कारण खेल मैदान में भरा पानी नहीं हो सकी प्रतियोगिताएं।
पीलीभीत। सुबह से तेज बारिश के चलते गांधी स्टेडियम में जल भराव हो गया। जिस कारण खेल दिवस पर होने वाली प्रतियोगिताएं स्टेडियम प्रशासन ने स्थगित कर दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि खेल कार्यक्रम की तिथि बाद में घोषित की जाएगी इसके बारे में प्रतिभागियों, खिलाड़ियों को अवगत करा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देख खुश हुए बच्चे खूब बजी तालियां। 
पीलीभीत। लखनऊ से लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी स्टेडियम में दी जाने वाली खेल अब स्थापना सुविधा के तहत क्रिकेट प्रैक्टिस पिच, बास्केटबॉल कोर्ट ,बहुउद्देशीय क्रीडा हाल का भी लोकार्पण किया। लोकार्पण करते ही प्रेक्षा गृह में लाइव प्रसारण देख रहे खिलाड़ी ,स्कूली छात्राएं तालियों की गूंज के साथ खुशी से उछल पड़े।