पीलीभीत में हो रही झमाझम बरसात से देहात से लेकर गांव तक खेत खलिहान, तालाब, मार्ग सब जलमग्न हुए, जीवन हुआ अस्तव्यस्त।

लगातार हो रही बरसात से नदियाँ उफ़नाई, संभावित बाढ़ का खतरा मंडराया, जिला प्रशासन हुआ अलर्ट।

तीन दिनों से 5 पांच घंटे तक झमाझम हुई बरसात, शुक्रवार को माध्यरात्रि से ही शुरू हो गई बरसात, शनिवार की सुबह हर तरफ दिखा बरसात के पानी का भरे होने का नजारा।

(हजारा के शास्त्री नगर में घुसने लगा शारदा नदी का पानी)

रिंटू वर्मा 

पीलीभीत। पीलीभीत में बुधवार कोदिन भर लोग भीषण गर्मी के कारण परेशान नजर आये पारा 35 डिग्री के पार पहुँच गया। किसी तरह लोगो ने उमस भरी रात बिताई। तभी गुरूवार की सुबह 6बजे अचानक काले बादल आसमान में उमड़ पड़े,कि अचानक 7बजे ऐसे बरसे की पांच घंटे की मूसलाधार बरसात से हर तरफ बरसात का पानी जमा हो गया। आलम यह था कि सडक, नाला, नाली, तालाब खेत खलिहान जलमग्न नजर आये। गुरूवार को दोपहर 12 बजे आसमान साफ नजर आया तो लोगो ने राहत भरी सांस ली। दिन भर लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहे। एक दिन की बरसात के बाद मौसम में नमी आयी। शुक्रवार की सुबह 6 बजे अचानक काले बादल आसमान में उमड़ पड़े, और शुरू हुई मूसलाधार बरसात ने दूसरे दिन दोपहर 1बजे तक जोरदार बरसात सबको हैरत में डाल दिया, जो जहाँ था वही जमा रहा। शुक्रवार 1 बजे के बाद बरसात थमने लगी। बरसात थमने के बाद लोग अपने काम में व्यस्त हो गये। शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि के बाद से शुरू हुई पुनः बरसात ने सबको हौरत में डाल दिया। तीसरे दिन की बरसात में हर तरफ बरसात का पानी जमा हो गया। यह नजारा देख लोग भयभीत हो गये उन्हें संभावित बाढ़ का खतरा सताने लगा।

पहाड़ो सहित अन्य क्षेत्रो में ही रही लगातार बरसात से नदिया उफ़नाई,जिलेवासियो को संभावित बाढ़ के खतरे का सताने लगा डर।

 

पीलीभीत। जनपद सहित पहाड़ो व अन्य क्षेत्रो में हो रही भरी बरसात से जनजीवन थम सा गया है। शहर से लेकर देहात तक हर तरफ बरसात का पानी भर गया है वही लगातार हो रही बरसात के चलते नदिया उफान पर है। नदी किनारे बसें जनपदवासी भयभीत नजर आ रहे है। उनके सामने संभावित बाढ़ जैसे हालात का खतरा मंडराने लगा है। सबसे बुरे हालात शारदा नदी के किनारे बसें हजारा क्षेत्र के है जहाँ अब गांव की तरफ नदी का पानी पहुँचने लगा है। वहाँ बसें लोग ऊँचे स्थान पर पहुँचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर जिला प्रशासन भी भरी बरसात के बाद अलर्ट मोड में आ चूका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *