उपलब्धि -नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन ने बिलगांव की शिक्षिका अनीता तिवारी को राज्य प्रभारी बनाया
शिक्षिका अनीता तिवारी बिलगांव प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका पद पर तैनात है जिन्होंने अनगिनत पुरस्कार और सम्मान पाकर जिले का नाम रोशन किया है
रिंटू वर्मा
पीलीभीत जनपद की बिलगावं प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका अनीता तिवारी ने अपने हुनर से उपलब्धि हांसिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षिका अनीता तिवारी अनगिनत सम्मान और पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी है। यहाँ बताते चले कि बिलगंवा प्राथमिक विद्यालय में वतौर सहायक अध्यापिका पद पर तैनात शिक्षिका अनीता तिवारी बेसिक शिक्षक विभाग में विगत 27 वर्ष से निरन्तर शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्ष 1997 में प्रथम नियुक्ति शाहजहांपुर में हुई। वहां से जनपद पीलीभीत में 1998 में सिमरिया गौसू ब्लॉक, अमरिया फिर टांडा विजेशी स्कूल में 10 वर्ष शिक्षण कार्य किया।छात्र जीवन से कविता और लेखन में रुचि रखने वाली शिक्षिका अब स्कूल के बच्चों के लिए खुद ही पटकथा लेखन भी करती हैं।छोटी छोटी कविताओं के द्वारा बच्चों को गतिविधि कराकर शिक्षण को सुगम और रूचिपूर्ण बनाती हैं। आप राज्य स्तर पर कई बार अंग्रेजी भाषा और मीना मंच की संदर्भदाता भी रह चुकी हैं।जनपद में महिला शिक्षक राजनीति को ककहरा सिखाकर सशक्त भूमिका निभाते हुए आप उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की मण्डल अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महिला शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष और संयुक्त कर्मचारी परिषद में उपाध्यक्ष हैं।नौ वर्षों तक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अंग्रेजी भाषा की समन्वयक के पद पर भी आपने काम किया है।पूर्व माध्यमिक विद्यालय टाह पौटा में भी ग्यारह वर्ष शिक्षण कार्य किया।विभाग में शिक्षा,शिक्षण और शिक्षक हितों के लिए आपको जाना जाता है।कई समाचार पत्रों में पत्र लेखन से आरंभ हुई लेखन यात्रा के क्रम में आपको कई सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।विगत सत्रह नवंबर को एक ऑनलाइन मीटिंग में नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन ने अनीता तिवारी को राज्य प्रभारी बनाया है। इसका श्रेय वो अपने सभी शुभचिंतकों और बच्चों को देती हैं।
पीलीभीत बिलगांव की शिक्षिका अनीता तिवारी का पूरा परिचय
अनीता तिवारी, सहायक अध्यपिका कंपोजिट विद्यालय बिलगांव, विकास क्षेत्र=मरौरी जनपद=पीलीभीत में कार्यरत है इनके पिता का नाम गजराम शर्मा है जोकि पुलिस विभाग में है। इनकी माता जी का नाम सूरजमुखी शर्मा जोकि एक लेखिका व कवित्रि, संगीत की सभी विधा में निपुन है. इनकी शिक्षा एमए(राजनीति शास्त्र )बी टी सी है। “हमें भी अधिकार है” भाग 1 और भाग 3 में लेखन,प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में पत्र व कविता लेखन,सरिता,वनिता,वूमेन ऑन टॉप, मेरी सहेली,प्रॉपर्टी एक्सपर्ट आदि पत्रिकाओं में व्यंग्य,कहानी और लेख।
शिक्षिका अनीता तिवारी को मिल चुके है यह सम्मान व पुरस्कार
1- स्वदेश संस्थान ,भारत अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ द्वारा 2023 में आयोजित कार्यक्रम में जीनियस राइटर ऑफ इंडिया अवॉर्ड
2- महिला सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता संवर्धन हेतु विभाग में सम्मानित
3- टी 0सी 0एस0 में सहयोग हेतु शिक्षक सम्मान
4- भारत विकास परिषद द्वारा गुरुवंदन कार्यक्रम में सम्मान
5 रूह प्रकाशन द्वारा गणिका शीर्षक पर लेखन में पुरस्कार
6 किन्नर शीर्षक से लेखन में रूह प्रकाशन की ओर से पुनः सम्मान प्राप्त
7 -आजादी का अमृत महोत्सव में शिक्षक दिवस पर सम्मान प्राप्त
8 – कला ईश फाउंडेशन द्वारा शिक्षक सम्मान पत्र
9 – अंतराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्याय द्वारा *साहित्य* *सृजन* *सम्मान*
10 – राज्य स्तरीय शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला में सम्मान और प्रशस्ति पत्र
11 – साउथ एशिया आइडल वूमेन अचीवर अवॉर्ड 2023 में प्राप्त
12 -गीत मंजरी ” नामक साझा काव्य हेतु अयोध्या में सम्मान प्राप्त
13 मिशन प्रेरणा के अंतर्गत शैक्षिक उन्नयन, ऑनलाइन टीचिंग, बेविनार, नामांकन,कायाकल्प,शिक्षक प्रशिक्षण ,स्वच्छता एवं कोविड,,19 में सराहनीय कार्यों हेतु वेदप्रकाश मेमोरियल एजुकेशन अवॉर्ड में पुरस्कृत
14-विधायक पूरनपुर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्रशस्ति पत्र
15 -मिशन शक्ति सेवा सम्मान से जिला पंचायत द्वारा सम्मानित
16- विप्रो सस्टेनेबिलिटी एजुकेशन फॉर स्कूल्स एंड कॉलेजेज द्वारा सन 2022 में पर्यावरण मित्र हेतु सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन
17- नटखट बचपन” संकलन में प्रकाशित रचनाओं हेतु प्रशस्ति पत्र
18- सदभाव एकता शक्ति व्यवस्था हेतु सन 1993 में शांति दूत पुरस्कार
19- मण्डल* स्तरीय* शैक्षिक नवाचार कार्यशाला 2018 में एडी बेसिक द्वारा प्रशस्ति पत्र,2024 में राज्य* स्तरीय* कार्यशाला में भी सम्मान पत्र
20-स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश में पुरस्कार व सम्मानपत्र 2006
21-कलानिधि सम्मान लेखन हेतु प्राप्त
22 -नेशन बिल्डर अवॉर्ड 2018 में प्राप्त
23- ग्लोबल लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार इंडिया टीवी द्वारा प्राप्त
24 – जनपद,मंडल तथा राज्यस्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिताओं में प्रमाणपत्र
शिक्षिका अनीता तिवारी की राजनैतिक उपलब्धियां
। – महिला शिक्षक संघ में तीन वर्ष जिलाध्यक्ष और मण्डल अध्यक्ष बरेली की मंडल अध्यक्ष पद पर कार्य किया।
2- उत्तर प्रदेश संयुक्त कर्मचारी परिषद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वर्तमान )
3- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष